देश-दुनियापड़ताल

झांसी के बड़ागांव में लौह अयस्क मिलने के संकेत, रिपोर्ट के बाद शुरू होगी ड्रिलिंग – खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

झांसी/बड़ागांव। बुंदेलखंड की खनिज संपदा से भरपूर धरती एक बार फिर सुर्खियों में है। झांसी जनपद के मऊरानीपुर तहसील अंतर्गत बड़ागांव क्षेत्र में लौह अयस्क (Iron Ore) की मौजूदगी के संकेत मिले हैं। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की टीम ने इलाके में जियोलॉजिकल सर्वे कर सैंपल एकत्र किए हैं जिन्हें जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ड्रिलिंग प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

खनिज संपदा का नया अध्याय

प्रारंभिक सर्वेक्षण में लगभग एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में लौह अयस्क की संभावना जताई गई है। यदि लैब रिपोर्ट में गुणवत्ता और पर्याप्त मात्रा की पुष्टि होती है, तो खनिज विभाग क्षेत्र में खनन कार्य शुरू करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। इसके लिए गुणवत्ता और उपलब्धता के आधार पर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

स्थानीय लोगों के लिए सुनहरा अवसर

खनन कार्य शुरू होते ही क्षेत्रीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। सरकारी राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। वर्तमान में झांसी में केवल बालू घाट और क्रशर से ही राजस्व प्राप्त होता है, ऐसे में लौह अयस्क की खुदाई एक नया आयाम साबित हो सकती है।

2014-15 में भी मिले थे संकेत, अब विभाग दिखा रहा सक्रियता

गौरतलब है कि वर्ष 2014-15 में भी इसी क्षेत्र में लौह अयस्क के संकेत मिले थे, लेकिन यह क्षेत्र वन भूमि के अंतर्गत आने के कारण वन विभाग से ड्रिलिंग की अनुमति नहीं मिल पाई थी। अब एक बार फिर विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए सर्वे कार्य को आगे बढ़ाया है।

झांसी मंडल में समृद्ध खनिज भंडार

झांसी मंडल के ललितपुर जनपद में पहले से ही सेंडस्टोन, ग्रेनाइट, रॉक फॉस्फेट, स्वर्ण धातु और लौह अयस्क की खोज हो चुकी है। कई क्षेत्रों में खनिज ब्लॉकों का आवंटन भी टेंडरों के माध्यम से किया जा चुका है। गिरार क्षेत्र में लौह अयस्क का खनन कार्य भी प्रगति पर है।

Nitesh Kumar

नितेश कुमार जर्नलिस्ट | एडिटर-इन-चीफ नितेश कुमार Mahatantra News Channel में Co-Founder एवं Editor-in-Chief के रूप में कार्यरत हैं। वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, शासन-प्रशासन, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखते हैं। राज्य स्तर पर राजनीतिक एवं सामाजिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग और डिजिटल पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। नितेश कुमार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में Times Group के Navbharat Times Online (NBT) के साथ भी पेशेवर अनुभव हासिल किया है। इसके अलावा वह डिजिटल मीडिया में समाचार लेखन, राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक मुद्दों पर कंटेंट तैयार करने का अनुभव रखते हैं। वर्तमान में Mahatantra News Channel के माध्यम से उत्तर प्रदेश समेत देशभर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्य, ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनसरोकार को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। विशेषज्ञता राजनीति और राजनीतिक विश्लेषण, अपराध एवं कानून-व्यवस्था, शासन-प्रशासन, शिक्षा एवं रोजगार, सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों तथा ग्राउंड रिपोर्टिंग से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव। राजनीतिक घटनाक्रमों और प्रशासनिक गतिविधियों पर खबरों के साथ-साथ समसामयिक विषयों पर विश्लेषणात्मक लेखन में भी रुचि। पत्रकारिता अनुभव डिजिटल मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। उत्तर प्रदेश की राज्य स्तरीय राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग एवं लेखन का अनुभव। शिक्षा नितेश कुमार ने AAFT University से पत्रकारिता एवं जनसंचार की शिक्षा प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने LL.B. (Bachelor of Laws) की पढ़ाई भी की है। पत्रकारिता और कानून की शिक्षा का यह संयोजन उन्हें कानून-व्यवस्था, प्रशासन, न्यायिक मामलों और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों को समझने एवं रिपोर्ट करने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *