क्राइम

गोरखपुर: लिव-इन में रह रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में फैली सनसनी

गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के भेलउर उर्फ डडौली गांव में गुरुवार रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सेमरडांडी निवासी प्रदीप कुमार निषाद के रूप में हुई है, जो बीते कई वर्षों से एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

प्रेमिका के घर के पास ही घात लगाकर हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9:30 बजे प्रदीप अपनी प्रेमिका के घर से बाइक लेकर मुस्तफाबाद चौराहे की ओर गया था। लौटते समय घर के पास ही पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर लाठी, डंडे और रॉड से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई।

पुराने प्रेम संबंध बना हत्या की वजह?

पुलिस सूत्रों और गांव में चल रही चर्चाओं के अनुसार, मृतक की प्रेमिका का पहले किसी अन्य युवक (संभावित आरोपी) से प्रेम संबंध रहा था। संबंध बिगड़ने के बाद महिला ने प्रदीप के साथ रहना शुरू किया। माना जा रहा है कि इसी बात को लेकर आरोपित युवक, प्रदीप से रंजिश रखने लगा था, जो इस हत्या की वजह बन सकती है।

पुलिस ने शुरू की जांच, दबिश जारी

घटना की सूचना मिलते ही एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और थाना प्रभारी महेश चौबे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक की प्रेमिका से पूछताछ की है और उसके बयान के आधार पर कुछ संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

एसपी नॉर्थ ने क्या कहा?

एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया, “प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। मृतक की प्रेमिका ने कुछ नामजद लोगों पर आरोप लगाया है। उनकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।”

Nitesh Kumar

नितेश कुमार जर्नलिस्ट | एडिटर-इन-चीफ नितेश कुमार Mahatantra News Channel में Co-Founder एवं Editor-in-Chief के रूप में कार्यरत हैं। वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, शासन-प्रशासन, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखते हैं। राज्य स्तर पर राजनीतिक एवं सामाजिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग और डिजिटल पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। नितेश कुमार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में Times Group के Navbharat Times Online (NBT) के साथ भी पेशेवर अनुभव हासिल किया है। इसके अलावा वह डिजिटल मीडिया में समाचार लेखन, राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक मुद्दों पर कंटेंट तैयार करने का अनुभव रखते हैं। वर्तमान में Mahatantra News Channel के माध्यम से उत्तर प्रदेश समेत देशभर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्य, ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनसरोकार को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। विशेषज्ञता राजनीति और राजनीतिक विश्लेषण, अपराध एवं कानून-व्यवस्था, शासन-प्रशासन, शिक्षा एवं रोजगार, सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों तथा ग्राउंड रिपोर्टिंग से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव। राजनीतिक घटनाक्रमों और प्रशासनिक गतिविधियों पर खबरों के साथ-साथ समसामयिक विषयों पर विश्लेषणात्मक लेखन में भी रुचि। पत्रकारिता अनुभव डिजिटल मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। उत्तर प्रदेश की राज्य स्तरीय राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग एवं लेखन का अनुभव। शिक्षा नितेश कुमार ने AAFT University से पत्रकारिता एवं जनसंचार की शिक्षा प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने LL.B. (Bachelor of Laws) की पढ़ाई भी की है। पत्रकारिता और कानून की शिक्षा का यह संयोजन उन्हें कानून-व्यवस्था, प्रशासन, न्यायिक मामलों और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों को समझने एवं रिपोर्ट करने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *