Uncategorized

सिद्धार्थनगर: ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ में महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा व सशक्तिकरण की ट्रेनिंग

संवाददाता: धर्मेंद्र चौधरी

सिद्धार्थनगर के थाना शोहरतगढ़ में 13 नवंबर 2025 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त और जागरूक बनाना था।

प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 350 बालिकाएँ और महिलाएँ शामिल रहीं। पुलिस ने उन्हें कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
महिलाओं और बच्चियों को बताया गया कि किसी भी खतरे या असुरक्षा की स्थिति में वे महिला हेल्पलाइन 181, वुमेन पावर लाइन 1090, पुलिस 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड केयर लाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, एम्बुलेंस 108 और अग्निशमन 101 पर संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा एल्डर हेल्पलाइन 14567 के जरिए बुजुर्गों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है।

कार्यक्रम में दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट और महिला अपराध से जुड़े कानूनों पर चर्चा की गई और पीड़िताओं की काउंसलिंग भी की गई। साथ ही बालिकाओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में यह सम्मेलन आयोजित किया गया। मिशन शक्ति टीम की ओर से निरीक्षक अवधेश पांडेय, उप निरीक्षक परमानंद राय, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह, कांस्टेबल पवन मौर्या, महिला आरक्षी मंजू सरोज उपस्थित रहे।

ग्राम सभा शिवपति इंटर कॉलेज में आयोजित इस सम्मेलन ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Nitesh Kumar

नितेश कुमार जर्नलिस्ट | एडिटर-इन-चीफ नितेश कुमार Mahatantra News Channel में Co-Founder एवं Editor-in-Chief के रूप में कार्यरत हैं। वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, शासन-प्रशासन, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखते हैं। राज्य स्तर पर राजनीतिक एवं सामाजिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग और डिजिटल पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। नितेश कुमार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में Times Group के Navbharat Times Online (NBT) के साथ भी पेशेवर अनुभव हासिल किया है। इसके अलावा वह डिजिटल मीडिया में समाचार लेखन, राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक मुद्दों पर कंटेंट तैयार करने का अनुभव रखते हैं। वर्तमान में Mahatantra News Channel के माध्यम से उत्तर प्रदेश समेत देशभर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्य, ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनसरोकार को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। विशेषज्ञता राजनीति और राजनीतिक विश्लेषण, अपराध एवं कानून-व्यवस्था, शासन-प्रशासन, शिक्षा एवं रोजगार, सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों तथा ग्राउंड रिपोर्टिंग से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव। राजनीतिक घटनाक्रमों और प्रशासनिक गतिविधियों पर खबरों के साथ-साथ समसामयिक विषयों पर विश्लेषणात्मक लेखन में भी रुचि। पत्रकारिता अनुभव डिजिटल मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। उत्तर प्रदेश की राज्य स्तरीय राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग एवं लेखन का अनुभव। शिक्षा नितेश कुमार ने AAFT University से पत्रकारिता एवं जनसंचार की शिक्षा प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने LL.B. (Bachelor of Laws) की पढ़ाई भी की है। पत्रकारिता और कानून की शिक्षा का यह संयोजन उन्हें कानून-व्यवस्था, प्रशासन, न्यायिक मामलों और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों को समझने एवं रिपोर्ट करने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *