Uncategorizedपड़ताल

सिद्धार्थनगर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

सिद्धार्थनगर — जनपद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। इटवा थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी इटवा श्री शुभेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को जिगनाधाम इमलिया रोड से दबोचा। आरोपी की पहचान वीरेन्द्र कुमार गौतम उर्फ अजय गौतम के रूप में हुई है, जो जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र स्थित अदमतारा गांव का निवासी है।

आरोपी के खिलाफ इटवा थाने में मुकदमा संख्या 53/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 137(2), 87 बी.एन.एस. और पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12 में मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार चौहान एवं कांस्टेबल रवीन्द्र कुमार शामिल रहे। आरोपी को विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस का बयान:
“हम बाल संरक्षण और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस तरह के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा,” – पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर।

Nitesh Kumar

नितेश कुमार जर्नलिस्ट | एडिटर-इन-चीफ नितेश कुमार Mahatantra News Channel में Co-Founder एवं Editor-in-Chief के रूप में कार्यरत हैं। वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, शासन-प्रशासन, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखते हैं। राज्य स्तर पर राजनीतिक एवं सामाजिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग और डिजिटल पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। नितेश कुमार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में Times Group के Navbharat Times Online (NBT) के साथ भी पेशेवर अनुभव हासिल किया है। इसके अलावा वह डिजिटल मीडिया में समाचार लेखन, राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक मुद्दों पर कंटेंट तैयार करने का अनुभव रखते हैं। वर्तमान में Mahatantra News Channel के माध्यम से उत्तर प्रदेश समेत देशभर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्य, ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनसरोकार को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। विशेषज्ञता राजनीति और राजनीतिक विश्लेषण, अपराध एवं कानून-व्यवस्था, शासन-प्रशासन, शिक्षा एवं रोजगार, सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों तथा ग्राउंड रिपोर्टिंग से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव। राजनीतिक घटनाक्रमों और प्रशासनिक गतिविधियों पर खबरों के साथ-साथ समसामयिक विषयों पर विश्लेषणात्मक लेखन में भी रुचि। पत्रकारिता अनुभव डिजिटल मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। उत्तर प्रदेश की राज्य स्तरीय राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग एवं लेखन का अनुभव। शिक्षा नितेश कुमार ने AAFT University से पत्रकारिता एवं जनसंचार की शिक्षा प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने LL.B. (Bachelor of Laws) की पढ़ाई भी की है। पत्रकारिता और कानून की शिक्षा का यह संयोजन उन्हें कानून-व्यवस्था, प्रशासन, न्यायिक मामलों और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों को समझने एवं रिपोर्ट करने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *