Uncategorized

गुरु पूर्णिमा पर समाजसेवी रवि अग्रवाल ने लिया गुरु का आशीर्वाद

धर्मेन्द्र चौधरी
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने स्थानीय श्रीराम जानकी मंदिर परिसर पहुंचकर मंदिर के पुजारी पंडित सत्य प्रकाश शुक्ला का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया तथा उन्हें मिष्ठान खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर रवि अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति ज्ञान, संस्कार और जीवन की सही दिशा प्राप्त करता है। गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा, भाजपा नेता नंदू गौड़, विकास पाण्डेय, कन्हैया तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dharmendra Chaudhary

धर्मेंद्र चौधरी जर्नलिस्ट | सिद्धार्थनगर संवाददाता धर्मेंद्र चौधरी Mahatantra News Channel में सिद्धार्थनगर संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। वह सिद्धार्थनगर जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध, कानून-व्यवस्था, शासन-प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सरोकार और जनसमस्याओं से संबंधित खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। धर्मेंद्र चौधरी की पत्रकारिता का प्रमुख फोकस ग्राउंड रिपोर्टिंग और स्थानीय जनसरोकार के मुद्दों पर है। वह ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर तहसील और जिला स्तर तक की महत्वपूर्ण घटनाओं को मौके से कवर करते हैं और प्रशासनिक गतिविधियों, पुलिस कार्रवाई, राजनीतिक कार्यक्रमों तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को समाचार के माध्यम से सामने लाते हैं। सिद्धार्थनगर में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं, स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों की लगातार कवरेज के साथ वह ब्रेकिंग न्यूज, ग्राउंड रिपोर्ट और विशेष रिपोर्ट तैयार करने में सक्रिय हैं। उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध तथ्यों, संबंधित पक्षों के बयान और आधिकारिक जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है। विशेषज्ञता अपराध एवं कानून-व्यवस्था, पुलिस एवं प्रशासनिक कार्रवाई, स्थानीय राजनीति, जनसमस्याओं, ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों तथा सामाजिक सरोकार की खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग में विशेष रुचि। घटनास्थल से तथ्य जुटाकर खबर को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव। पत्रकारिता अनुभव डिजिटल मीडिया एवं न्यूज़ रिपोर्टिंग में सक्रिय। सिद्धार्थनगर जिले की स्थानीय, राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग एवं लेखन का अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *