देश-दुनियाराजनैतिक

ममता बनर्जी का पलटवार: योगी को बताया ‘सबसे बड़ा भोगी’, यूपी में एनकाउंटर राजनीति पर उठाए सवाल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक सम्मेलन में ममता बनर्जी ने योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला और उन्हें ‘सबसे बड़ा भोगी’ कह डाला।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में कथित पुलिस एनकाउंटर पर भी सवाल खड़े किए और योगी सरकार की कार्यशैली की आलोचना की। ममता का यह बयान उस वक्त आया जब मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर योगी आदित्यनाथ ने ममता पर हमला बोलते हुए उनके रवैये पर सवाल उठाए थे।

योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में दंगाइयों को लेकर ममता के रुख की आलोचना करते हुए विवादित बयान दिया था—”लातों के भूत बातों से नहीं मानते।”

मुर्शिदाबाद हिंसा पर ममता का जवाब

ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद दंगों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस (TMC) इस हिंसा में शामिल होती, तो उनके नेताओं के घरों पर हमले नहीं होते।

“योगी जी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन खुद सबसे बड़े भोगी हैं। महाकुंभ में कितने लोगों की जान गई, कोई जवाब नहीं। उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर में लोगों को मारा जाता है। वहीं, बंगाल में हर पार्टी को आज़ादी है—चाहे वह CPI हो, कांग्रेस हो या बीजेपी,” ममता ने कहा।

Nitesh Kumar

नितेश कुमार जर्नलिस्ट | एडिटर-इन-चीफ नितेश कुमार Mahatantra News Channel में Co-Founder एवं Editor-in-Chief के रूप में कार्यरत हैं। वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, शासन-प्रशासन, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखते हैं। राज्य स्तर पर राजनीतिक एवं सामाजिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग और डिजिटल पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। नितेश कुमार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में Times Group के Navbharat Times Online (NBT) के साथ भी पेशेवर अनुभव हासिल किया है। इसके अलावा वह डिजिटल मीडिया में समाचार लेखन, राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक मुद्दों पर कंटेंट तैयार करने का अनुभव रखते हैं। वर्तमान में Mahatantra News Channel के माध्यम से उत्तर प्रदेश समेत देशभर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्य, ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनसरोकार को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। विशेषज्ञता राजनीति और राजनीतिक विश्लेषण, अपराध एवं कानून-व्यवस्था, शासन-प्रशासन, शिक्षा एवं रोजगार, सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों तथा ग्राउंड रिपोर्टिंग से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव। राजनीतिक घटनाक्रमों और प्रशासनिक गतिविधियों पर खबरों के साथ-साथ समसामयिक विषयों पर विश्लेषणात्मक लेखन में भी रुचि। पत्रकारिता अनुभव डिजिटल मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। उत्तर प्रदेश की राज्य स्तरीय राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग एवं लेखन का अनुभव। शिक्षा नितेश कुमार ने AAFT University से पत्रकारिता एवं जनसंचार की शिक्षा प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने LL.B. (Bachelor of Laws) की पढ़ाई भी की है। पत्रकारिता और कानून की शिक्षा का यह संयोजन उन्हें कानून-व्यवस्था, प्रशासन, न्यायिक मामलों और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों को समझने एवं रिपोर्ट करने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *