राजनैतिक

हज़रतगंज चौराहे पर ममता बनर्जी का पुतला फूंका, करणी सेना ने बंगाल में हिंदुओं पर हमलों और योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जताया विरोध

लखनऊ: पश्चिम बंगाल में हिंदू समुदाय पर हुए कथित हमलों और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर करणी सेना ने कड़ा विरोध जताया। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के हज़रतगंज चौराहे पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका और नारेबाजी की।

करणी सेना के पदाधिकारियों ने ममता बनर्जी पर हिंदू विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बंगाल में लगातार हिंदू समाज को निशाना बनाया जा रहा है, और राज्य सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।

प्रदर्शन के दौरान करणी सेना ने ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारे लगाए और कहा कि अगर ऐसे ही हालात बने रहे तो करणी सेना पूरे देशभर में आंदोलन छेड़ेगी। संगठन ने केंद्र सरकार से यह भी मांग की कि वह ममता बनर्जी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और प्रदेश में हो रहे धार्मिक अत्याचारों पर रोक लगाए।

प्रमुख मांगें:

  • पश्चिम बंगाल में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों की निष्पक्ष जांच
  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी पर माफी की मांग
  • केंद्र सरकार द्वारा तत्काल हस्तक्षेप और कार्रवाई

करणी सेना के इस विरोध प्रदर्शन के चलते हज़रतगंज चौराहे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।

Nitesh Kumar

नितेश कुमार जर्नलिस्ट | एडिटर-इन-चीफ नितेश कुमार Mahatantra News Channel में Co-Founder एवं Editor-in-Chief के रूप में कार्यरत हैं। वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, शासन-प्रशासन, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखते हैं। राज्य स्तर पर राजनीतिक एवं सामाजिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग और डिजिटल पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। नितेश कुमार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में Times Group के Navbharat Times Online (NBT) के साथ भी पेशेवर अनुभव हासिल किया है। इसके अलावा वह डिजिटल मीडिया में समाचार लेखन, राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक मुद्दों पर कंटेंट तैयार करने का अनुभव रखते हैं। वर्तमान में Mahatantra News Channel के माध्यम से उत्तर प्रदेश समेत देशभर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्य, ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनसरोकार को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। विशेषज्ञता राजनीति और राजनीतिक विश्लेषण, अपराध एवं कानून-व्यवस्था, शासन-प्रशासन, शिक्षा एवं रोजगार, सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों तथा ग्राउंड रिपोर्टिंग से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव। राजनीतिक घटनाक्रमों और प्रशासनिक गतिविधियों पर खबरों के साथ-साथ समसामयिक विषयों पर विश्लेषणात्मक लेखन में भी रुचि। पत्रकारिता अनुभव डिजिटल मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। उत्तर प्रदेश की राज्य स्तरीय राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग एवं लेखन का अनुभव। शिक्षा नितेश कुमार ने AAFT University से पत्रकारिता एवं जनसंचार की शिक्षा प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने LL.B. (Bachelor of Laws) की पढ़ाई भी की है। पत्रकारिता और कानून की शिक्षा का यह संयोजन उन्हें कानून-व्यवस्था, प्रशासन, न्यायिक मामलों और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों को समझने एवं रिपोर्ट करने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *