सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में पहुँचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, छात्र-छात्राओं से कहा— ‘समाज तभी आगे बढ़ेगा जब महिलाएं होंगी सशक्त’
संवाददाता: धर्मेन्द्र चौधरी, सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में रविवार को 9वें दीक्षांत समारोह का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रहीं। विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति व शिक्षकों ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि “समाज तभी आगे बढ़ेगा जब महिलाएं मजबूत होंगी। शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत है।”

अपने संबोधन में राज्यपाल ने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा, वृक्षारोपण और लीव-इन रिलेशनशिप जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है, जबकि अमेरिका जैसे देशों की आर्थिक स्थिति डगमगा रही है।

राज्यपाल के प्रेरक शब्दों से पूरा परिसर तालियों की गूंज से गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को डिग्रियाँ और मेडल प्रदान किए गए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

