Uncategorizedक्राइम

शोहरतगढ़ में रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़-बढ़नी मार्ग पर मड़वा चौराहे के पास बुधवार को एक युवक की रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हादसे से कुछ समय पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ के पास देखा गया था। बताया जा रहा है कि युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा, जिसके बाद वह मड़वा चौराहे की दिशा में चला गया।

कुछ देर बाद सड़क पर गुजर रही रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपना नाम धर्मेंद्र निषाद बता रहा था और खुद को देवरिया जिले का निवासी बता रहा था। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी मृतक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। पुलिस मृतक के परिजनों का पता लगाने के साथ ही हादसे के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

Dharmendra Chaudhary

धर्मेंद्र चौधरी जर्नलिस्ट | सिद्धार्थनगर संवाददाता धर्मेंद्र चौधरी Mahatantra News Channel में सिद्धार्थनगर संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। वह सिद्धार्थनगर जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध, कानून-व्यवस्था, शासन-प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सरोकार और जनसमस्याओं से संबंधित खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। धर्मेंद्र चौधरी की पत्रकारिता का प्रमुख फोकस ग्राउंड रिपोर्टिंग और स्थानीय जनसरोकार के मुद्दों पर है। वह ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर तहसील और जिला स्तर तक की महत्वपूर्ण घटनाओं को मौके से कवर करते हैं और प्रशासनिक गतिविधियों, पुलिस कार्रवाई, राजनीतिक कार्यक्रमों तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को समाचार के माध्यम से सामने लाते हैं। सिद्धार्थनगर में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं, स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों की लगातार कवरेज के साथ वह ब्रेकिंग न्यूज, ग्राउंड रिपोर्ट और विशेष रिपोर्ट तैयार करने में सक्रिय हैं। उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध तथ्यों, संबंधित पक्षों के बयान और आधिकारिक जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है। विशेषज्ञता अपराध एवं कानून-व्यवस्था, पुलिस एवं प्रशासनिक कार्रवाई, स्थानीय राजनीति, जनसमस्याओं, ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों तथा सामाजिक सरोकार की खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग में विशेष रुचि। घटनास्थल से तथ्य जुटाकर खबर को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव। पत्रकारिता अनुभव डिजिटल मीडिया एवं न्यूज़ रिपोर्टिंग में सक्रिय। सिद्धार्थनगर जिले की स्थानीय, राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग एवं लेखन का अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *