Uncategorizedक्राइम

बानगंगा बैराज पर युवक की डूबने से मौत, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

नदी में छलांग लगाने के बाद मछुआरों और बैराज कर्मियों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। बानगंगा बैराज के नदी घाट पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय निजामुद्दीन की जान चली गई। नदी में छलांग लगाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत झरुआ निवासी निजामुद्दीन शाम करीब चार बजे बैराज के फाटक संख्या-16 के उत्तरी हिस्से में मौजूद था। इसी दौरान उसने अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना देखकर आसपास मौजूद मछुआरा समुदाय के लोगों और बैराज कर्मचारियों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू के दौरान नदी में जाल डाला गया और काफी मशक्कत के बाद निजामुद्दीन को बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

निजामुद्दीन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह पत्नी सकीना और 12 व 7 वर्ष की दो बेटियों को पीछे छोड़ गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार राय के साथ एसआई राजकुमार यादव और एसआई परमानंद राय ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

हादसे के बाद बानगंगा बैराज की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि नदी के आसपास संवेदनशील स्थानों पर नियमित निगरानी, पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और जरूरी चेतावनी संकेत होने चाहिए। स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बैराज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Nitesh Kumar

नितेश कुमार जर्नलिस्ट | एडिटर-इन-चीफ नितेश कुमार Mahatantra News Channel में Co-Founder एवं Editor-in-Chief के रूप में कार्यरत हैं। वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, शासन-प्रशासन, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखते हैं। राज्य स्तर पर राजनीतिक एवं सामाजिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग और डिजिटल पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। नितेश कुमार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में Times Group के Navbharat Times Online (NBT) के साथ भी पेशेवर अनुभव हासिल किया है। इसके अलावा वह डिजिटल मीडिया में समाचार लेखन, राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक मुद्दों पर कंटेंट तैयार करने का अनुभव रखते हैं। वर्तमान में Mahatantra News Channel के माध्यम से उत्तर प्रदेश समेत देशभर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता में तथ्य, ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनसरोकार को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। विशेषज्ञता राजनीति और राजनीतिक विश्लेषण, अपराध एवं कानून-व्यवस्था, शासन-प्रशासन, शिक्षा एवं रोजगार, सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों तथा ग्राउंड रिपोर्टिंग से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव। राजनीतिक घटनाक्रमों और प्रशासनिक गतिविधियों पर खबरों के साथ-साथ समसामयिक विषयों पर विश्लेषणात्मक लेखन में भी रुचि। पत्रकारिता अनुभव डिजिटल मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। उत्तर प्रदेश की राज्य स्तरीय राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग एवं लेखन का अनुभव। शिक्षा नितेश कुमार ने AAFT University से पत्रकारिता एवं जनसंचार की शिक्षा प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने LL.B. (Bachelor of Laws) की पढ़ाई भी की है। पत्रकारिता और कानून की शिक्षा का यह संयोजन उन्हें कानून-व्यवस्था, प्रशासन, न्यायिक मामलों और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों को समझने एवं रिपोर्ट करने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *