Uncategorizedदेश-दुनिया

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 35 बोरी यूरिया खाद, 2 साइकिल समेत दो तस्कर दबोचे,

सिद्धार्थनगर | खुनुवा बॉर्डर

संवाददाता : धर्मेन्द्र चौधरी

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी खुनुवा के जवानों ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से नेपाल ले जाई जा रही 35 बोरी यूरिया खाद तथा 02 साइकिल के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को सीमा स्तंभ संख्या 554/1 के निकट एसएसबी की विशेष नाका ड्यूटी तैनात थी। इसी दौरान जवानों को संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। मौके पर पहुंचने पर कुछ लोग साइकिल और सिर पर यूरिया खाद लादकर चोरी-छिपे नेपाल ले जाने का प्रयास कर रहे थे।
एसएसबी जवानों ने तत्काल घेराबंदी कर पीछा किया। हालांकि अंधेरे और नेपाल सीमा निकट होने का लाभ उठाकर कुछ तस्कर फरार हो गए, लेकिन जवानों ने मुबारक (59 वर्ष) पुत्र रहमुल्लाह तथा अरबाज (16 वर्ष) पुत्र मुस्ताक, निवासी ग्राम करहिया, पोस्ट चेतरा, थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर को मौके से पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान 35 बोरी यूरिया खाद और 02 साइकिल बरामद की गई। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों एवं बरामद सामान को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु कस्टम विभाग खुनुवा के सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी, मानव तस्करी, मादक पदार्थ, अवैध मुद्रा तथा वन्यजीवों की तस्करी रोकने के लिए 43वीं वाहिनी लगातार सतर्कता के साथ अभियान चला रही है। इसी क्रम में समय-समय पर प्रभावी कार्रवाई कर तस्करी के प्रयासों को विफल किया जा रहा है।

Dharmendra Chaudhary

धर्मेंद्र चौधरी जर्नलिस्ट | सिद्धार्थनगर संवाददाता धर्मेंद्र चौधरी Mahatantra News Channel में सिद्धार्थनगर संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। वह सिद्धार्थनगर जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध, कानून-व्यवस्था, शासन-प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सरोकार और जनसमस्याओं से संबंधित खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। धर्मेंद्र चौधरी की पत्रकारिता का प्रमुख फोकस ग्राउंड रिपोर्टिंग और स्थानीय जनसरोकार के मुद्दों पर है। वह ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर तहसील और जिला स्तर तक की महत्वपूर्ण घटनाओं को मौके से कवर करते हैं और प्रशासनिक गतिविधियों, पुलिस कार्रवाई, राजनीतिक कार्यक्रमों तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को समाचार के माध्यम से सामने लाते हैं। सिद्धार्थनगर में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं, स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों की लगातार कवरेज के साथ वह ब्रेकिंग न्यूज, ग्राउंड रिपोर्ट और विशेष रिपोर्ट तैयार करने में सक्रिय हैं। उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध तथ्यों, संबंधित पक्षों के बयान और आधिकारिक जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है। विशेषज्ञता अपराध एवं कानून-व्यवस्था, पुलिस एवं प्रशासनिक कार्रवाई, स्थानीय राजनीति, जनसमस्याओं, ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों तथा सामाजिक सरोकार की खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग में विशेष रुचि। घटनास्थल से तथ्य जुटाकर खबर को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव। पत्रकारिता अनुभव डिजिटल मीडिया एवं न्यूज़ रिपोर्टिंग में सक्रिय। सिद्धार्थनगर जिले की स्थानीय, राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग एवं लेखन का अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *