सिद्धार्थनगर: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी, DIG संजीव त्यागी ने बढ़नी बॉर्डर पर किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर के बढ़नी स्थित भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी ने सीमा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन, एसएसबी और स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल गश्त कर जमीनी स्थिति का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान DIG ने सीमा पर तैनात पुलिसकर्मियों और एसएसबी जवानों को सतर्क निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई तथा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने सीमा पार आवाजाही, सुरक्षा इंतजाम और खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।
दौरे में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार, सदर, बांसी, डुमरियागंज और शोहरतगढ़ के क्षेत्राधिकारी, अभिसूचना इकाई, कस्टम, आईबी, एसएसबी तथा पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रशासन का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार अलर्ट मोड में हैं और निगरानी व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है।

