सपा छात्र सभा का PDA वृक्षारोपण अभियान संपन्न, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बांसी, सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र बांसी में समाजवादी छात्र सभा द्वारा चलाए जा रहे छात्र-नौजवान जागरूकता एवं PDA वृक्षारोपण अभियान के तहत बुधवार को एल.डी. पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज, बांसी के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष तुषाल आनंद के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक डॉ. वेद प्रकाश पांडेय ने पौधरोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है। ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं से निपटने में वृक्षारोपण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने इस पहल के लिए समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

जिला पंचायत सदस्य अनीता द्विवेदी ने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाले समय में विशाल वृक्ष बनकर नई पीढ़ी को छाया और शुद्ध हवा प्रदान करेगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से पौधरोपण करने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छात्र सभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए, ताकि आसपास का वातावरण स्वच्छ एवं स्वस्थ बना रहे इस अवसर पर डॉ. वेद प्रकाश पांडेय, जिला पंचायत सदस्य अनीता द्विवेदी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष जय प्रताप यादव, जिला महासचिव नागेश्वर मिश्र ‘गोलू’, छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष तुषाल आनंद, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पं. रामस्वरूप पाण्डेय, विधानसभा अध्यक्ष श्याम कुमार यादव, जिला सचिव उमेश यादव, आदर्श पांडेय सहित छात्र सभा के पदाधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

