उत्तर प्रदेश

लम्पी बीमारी से बचाव के लिए 266 गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण

सिद्धार्थनगर : पकड़ी बाजार।

गोवंशीय पशुओं को लम्पी स्किन डिजीज (LSD) जैसी घातक बीमारी से बचाने के लिए शनिवार को जोगिया विकास क्षेत्र के धनगढ़िया स्थित बृहद गो संरक्षण केंद्र में पशु चिकित्सकों की टीम ने टीकाकरण अभियान चलाया। इस दौरान 266 गोवंशीय पशुओं को एलएसडी निरोधक टीका लगाया गया।

पशु चिकित्सक डा. प्रदीप कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में मच्छर, बड़ी मक्खी और खून चूसने वाले कीड़ों के काटने से लम्पी बीमारी तेजी से फैल सकती है। उन्होंने बताया कि बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद महत्वपूर्ण है।


उन्होंने कहा कि लम्पी एक गंभीर बीमारी है, जिसकी चपेट में आने पर पशुओं की असामयिक मृत्यु तक हो सकती है। इसके प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, आंख व नाक से पानी बहना तथा शरीर की त्वचा पर गांठें निकलना शामिल हैं।
टीकाकरण के दौरान गो संरक्षण केंद्र के केयरटेकरों को पशुओं की साफ-सफाई, निगरानी और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सकों को सूचना देने के निर्देश दिए गए।


इस दौरान पैरावेट अमित त्रिपाठी, कृष्ण कुमार दूबे, सुरेश यादव, जनार्दन, साहबदीन और मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Dharmendra Chaudhary

धर्मेंद्र चौधरी जर्नलिस्ट | सिद्धार्थनगर संवाददाता धर्मेंद्र चौधरी Mahatantra News Channel में सिद्धार्थनगर संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। वह सिद्धार्थनगर जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध, कानून-व्यवस्था, शासन-प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सरोकार और जनसमस्याओं से संबंधित खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। धर्मेंद्र चौधरी की पत्रकारिता का प्रमुख फोकस ग्राउंड रिपोर्टिंग और स्थानीय जनसरोकार के मुद्दों पर है। वह ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर तहसील और जिला स्तर तक की महत्वपूर्ण घटनाओं को मौके से कवर करते हैं और प्रशासनिक गतिविधियों, पुलिस कार्रवाई, राजनीतिक कार्यक्रमों तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को समाचार के माध्यम से सामने लाते हैं। सिद्धार्थनगर में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं, स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों की लगातार कवरेज के साथ वह ब्रेकिंग न्यूज, ग्राउंड रिपोर्ट और विशेष रिपोर्ट तैयार करने में सक्रिय हैं। उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध तथ्यों, संबंधित पक्षों के बयान और आधिकारिक जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है। विशेषज्ञता अपराध एवं कानून-व्यवस्था, पुलिस एवं प्रशासनिक कार्रवाई, स्थानीय राजनीति, जनसमस्याओं, ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों तथा सामाजिक सरोकार की खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग में विशेष रुचि। घटनास्थल से तथ्य जुटाकर खबर को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव। पत्रकारिता अनुभव डिजिटल मीडिया एवं न्यूज़ रिपोर्टिंग में सक्रिय। सिद्धार्थनगर जिले की स्थानीय, राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग एवं लेखन का अनुभव।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *