उत्तर प्रदेश

खुनवा बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 6.474 किलो चांदी के साथ 72 वर्षीय व्यक्ति पकड़ा गया

सिद्धार्थनगर। खुनुवा बार्डर

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा चौकी खुनवा की चेक पोस्ट ड्यूटी पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष सूचना के आधार पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक 72 वर्षीय व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 सितंबर 2026 को खुनवा चेक पोस्ट पर सीमा स्तंभ संख्या 556 से करीब 50 मीटर अंदर ड्यूटी पार्टी द्वारा विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति नेपाल की ओर जाने का प्रयास करते दिखाई दिए। ड्यूटी पार्टी ने उन्हें रोककर तलाशी देने के लिए कहा। तलाशी की बात सुनते ही व्यक्ति घबरा गए और वापस भारत की ओर भागने लगे।संदेह होने पर SSB जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। उनके पास मौजूद गठरी की तलाशी लेने पर 186 जोड़ी पायल और 1,448 बिछिया बरामद हुईं। बरामद चांदी का कुल वजन 6.474 किलोग्राम बताया गया है।

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम हरिराम पुत्र प्यारे, उम्र 72 वर्ष, निवासी नीबी दोहनी, थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर बताया। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह सामान शोहरतगढ़ में किसी अज्ञात व्यक्ति से लेकर नेपाल में किसी अनजान व्यक्ति को देने के लिए जा रहा था।बरामद चांदी के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर SSB ने 6.474 किलोग्राम चांदी के सामान सहित व्यक्ति को सीमा शुल्क विभाग, खुनवा के सुपुर्द कर दिया। आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है।

43वीं वाहिनी SSB द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी, मानव तस्करी, नशीली दवाओं, अवैध मुद्रा, वन्यजीव तथा अन्य प्रतिबंधित सामानों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Dharmendra Chaudhary

धर्मेंद्र चौधरी जर्नलिस्ट | सिद्धार्थनगर संवाददाता धर्मेंद्र चौधरी Mahatantra News Channel में सिद्धार्थनगर संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। वह सिद्धार्थनगर जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध, कानून-व्यवस्था, शासन-प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सरोकार और जनसमस्याओं से संबंधित खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। धर्मेंद्र चौधरी की पत्रकारिता का प्रमुख फोकस ग्राउंड रिपोर्टिंग और स्थानीय जनसरोकार के मुद्दों पर है। वह ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर तहसील और जिला स्तर तक की महत्वपूर्ण घटनाओं को मौके से कवर करते हैं और प्रशासनिक गतिविधियों, पुलिस कार्रवाई, राजनीतिक कार्यक्रमों तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को समाचार के माध्यम से सामने लाते हैं। सिद्धार्थनगर में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं, स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों की लगातार कवरेज के साथ वह ब्रेकिंग न्यूज, ग्राउंड रिपोर्ट और विशेष रिपोर्ट तैयार करने में सक्रिय हैं। उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध तथ्यों, संबंधित पक्षों के बयान और आधिकारिक जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है। विशेषज्ञता अपराध एवं कानून-व्यवस्था, पुलिस एवं प्रशासनिक कार्रवाई, स्थानीय राजनीति, जनसमस्याओं, ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों तथा सामाजिक सरोकार की खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग में विशेष रुचि। घटनास्थल से तथ्य जुटाकर खबर को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव। पत्रकारिता अनुभव डिजिटल मीडिया एवं न्यूज़ रिपोर्टिंग में सक्रिय। सिद्धार्थनगर जिले की स्थानीय, राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग एवं लेखन का अनुभव।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *