उत्तर प्रदेश

शोहरतगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए विशेष कैंप, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की पहल तेज

सिद्धार्थनगर / शोहरतगढ़।
विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत विभिन्न मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप लगाए गए। प्राथमिक विद्यालय नकथर, छतहरी, कंपोजिट विद्यालय गडाकूल, परसिया समेत दर्जनों बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) मौजूद रहकर पात्र नागरिकों के आवेदन प्राप्त करते नजर आए।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करना और सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह गए पात्र नागरिकों को मतदान का अधिकार सुनिश्चित कराने की दिशा में पहल करना है।निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 17 और 24 अक्टूबर 2026 को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विद्यालयों में बनाए गए बूथों पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 उपलब्ध कराया जा रहा है। कैंप में बूथ लेवल अधिकारियों के साथ संबंधित सुपरवाइजर तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और अन्य पात्र नागरिकों से अपील की कि वे अपने नजदीकी बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने बताया कि जो लोग शनिवार को कैंप में नहीं पहुंच सके, वे आगामी 24 अक्टूबर 2026 को भी अपने बूथ पर पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं।

नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरना होगा। आवेदन के दौरान पहचान संबंधी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। फॉर्म-6 निःशुल्क उपलब्ध है।प्रशासन की अपील है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे ताकि लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।

Dharmendra Chaudhary

धर्मेंद्र चौधरी जर्नलिस्ट | सिद्धार्थनगर संवाददाता धर्मेंद्र चौधरी Mahatantra News Channel में सिद्धार्थनगर संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। वह सिद्धार्थनगर जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध, कानून-व्यवस्था, शासन-प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सरोकार और जनसमस्याओं से संबंधित खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। धर्मेंद्र चौधरी की पत्रकारिता का प्रमुख फोकस ग्राउंड रिपोर्टिंग और स्थानीय जनसरोकार के मुद्दों पर है। वह ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर तहसील और जिला स्तर तक की महत्वपूर्ण घटनाओं को मौके से कवर करते हैं और प्रशासनिक गतिविधियों, पुलिस कार्रवाई, राजनीतिक कार्यक्रमों तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को समाचार के माध्यम से सामने लाते हैं। सिद्धार्थनगर में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं, स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों की लगातार कवरेज के साथ वह ब्रेकिंग न्यूज, ग्राउंड रिपोर्ट और विशेष रिपोर्ट तैयार करने में सक्रिय हैं। उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध तथ्यों, संबंधित पक्षों के बयान और आधिकारिक जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है। विशेषज्ञता अपराध एवं कानून-व्यवस्था, पुलिस एवं प्रशासनिक कार्रवाई, स्थानीय राजनीति, जनसमस्याओं, ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों तथा सामाजिक सरोकार की खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग में विशेष रुचि। घटनास्थल से तथ्य जुटाकर खबर को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव। पत्रकारिता अनुभव डिजिटल मीडिया एवं न्यूज़ रिपोर्टिंग में सक्रिय। सिद्धार्थनगर जिले की स्थानीय, राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग एवं लेखन का अनुभव।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *