“NDA की जीत पर CM पुष्कर सिंह धामी बोले— यह जनता का विकास पर विश्वास है”
ब्यूरो महातंत्र न्यूज़
📝 NDA की शानदार जीत पर CM Pushkar Singh Dhami ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह पोस्ट किया।

**“मोदीमय हुआ बिहार..!
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में सम्पूर्ण राष्ट्र में हो रहे विकास के महायज्ञ का प्रतिफल है। यह परिणाम स्पष्ट संदेश है कि बिहार की जनता विकास, सुशासन और स्थिरता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं करती।
महागठबंधन की करारी हार साबित करती है कि अवसरवाद, परिवारवाद, अराजकता और दूषणकारी राजनीति को जनता अब पूरी तरह नकार चुकी है। यह विजयी जनता के विश्वास, संगठित श्रम और निरंतर मेहनत का मौन संदेश है जो भारत की प्रगति और नयी सोच की पुष्टि है।
मैं इस ऐतिहासिक विजय के लिए सभी NDA कार्यकर्ताओं, समर्थकों और बिहार की जागरूक जनता को हृदय से हार्दिक बधाई देता हूँ।”**
— पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
